Jamabandi Panji 2: बिहार भूमि जमाबंदी पंजी, पंजी-2 या रजिस्टर-2 में जमीन का विवरण कैसे देखें ?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Jamabandi Panji 2: जमाबंदी पंजी 2, जिसे बिहार में रजिस्टर 2 या Jamabandi Panji के नाम से भी जाना जाता है, एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है जो भूमि के स्वामित्व और संबंधित जानकारी को दर्ज करता है। यह दस्तावेज़ भूमि के मालिक का नाम, भूमि की स्थिति, क्षेत्रफल, और उस पर लागू होने वाले सभी करों का विवरण प्रदान करता है। इसका सम्पूर्ण विवरण जमीन संबंधी दस्तावेज़ के डिजिटलाईजेशन की प्रक्रिया के दौरान बिहार-भूमि पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।

जिससे अब भू स्वामी घर बैठे आसानी से देख सकते हैं। जिसके लिए उन्हें पहले राजस्व कर्मचारी के ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे। यदि आप भी बिहार के निवासी हैं और बिहार भूमि पोर्टल द्वारा अपने जमीन का विवरण या जमाबंदी नंबर देखना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी हो सकता है। हम इस लेख के माध्यम से आपको पूरी जानकारी प्रदान करेंगे  कैसे आप भी अपने जमीन के Jamabandi Panji 2 का विवरण बड़े ही आसानी से सिर्फ अपने मोबाइल से घर बैठे देख सकते हैं।

Bihar Jamabandi Panji 2, जमाबंदी पंजी, या रजिस्टर-2 क्या है ?

बिहार में Jamabandi Panji एक सरकारी दस्तावेज़ है जिसमें भूमि के मालिक का नाम, भूमि की स्थिति, क्षेत्रफल,और उसपर लागू होने वाले सभी करों का विवरण दर्ज होता है। जमाबंदी पंजी को ही बिहार में रजिस्टर-2, या जमाबंदी पंजी 2 भी कहते हैं। इसमें हर किस्म की जमीन का ब्योरा रहता है। यह  मेनुअल रूप से निकटवर्ती अंचल कार्यालय में उपलब्ध रहता है। और digital रूप से भी यह बिहार भूमि आधिकारिक वैबसाइट पर सर्व साधारण के लिए उपलब्ध है।

जिसको, किसी भी समय और कहीं से भी देखा जा सकता है । जमीन संबंधी खरीद-बिक्री या किसी भी प्रकार के हस्तांतरण का लेखा-जोखा दाखिल-खारिज के पश्चात जमाबंदी नंबर के साथ पंजी 2, या जमाबंदी पंजी में दर्ज की जाती है। यह दस्तावेज़ विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, यह दस्तावेज़ न केवल जमीन के मालिक की पहचान करता है, बल्कि यह भी बताता है कि उस जमीन पर किसका अधिकार है और उसके संबंध में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि अंतिम लगान का विवरण और दाखिल खारिज का विवरण भी शामिल होता है, इसके अलावा LPC बनाने हेतु, बैंक लोन, भूमि का विक्रय या कानूनी विवादों के समाधान इत्यादि में इस दस्तावेज़ की आवश्यकता पड़ती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
पोस्ट का नाम  Jamabandi Panji Bihar 2
पोस्ट का प्रकार  सरकारी योजना 
दस्तावेज़ का नाम Bihar Jamabandi Panji, जमाबंदी पंजी 2, बिहार रजिस्टर-2
लाभार्थी  बिहार के भू-धारी 
द्वारा शुरू किया गया बिहार सरकार
माध्यम लाइन
आधिकारिक वैबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in

Bihar Bhumi Jamabandi Panji 2 देखने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ 

Bihar Jamabandi Panji देखने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • जमीन का खाता नंबर 
  • खेसरा नंबर 
  • जमाबंदी संख्या 
  • थाना नंबर ( Revenue Thana Number )
  • भू-स्वामी का नाम 
  • अंचल का नाम 
  • जिला का नाम 
  • मौज़ा का नाम 

Jamabandi Panji, पंजी-2 या रजिस्टर-2 कैसे देखें ?

जो भी इच्छुक व्यक्ति यदि अपना Bihar Bhumi Jamabandi Panji  या पंजी 2 देखना चाहते हैं, निम्नलिखित विधि से आसानी से देख सकते हैं:

  • सबसे पहले बिहार भूमि की  Official Website ” biharbhumi.bihar.gov.in ”  पर जाएँ।
  • होमेपज पर ही आपको “जमाबंदी पंजी देखें ” विकल्प मिलेगा उसका  का चयन करें।

jamabandi panji

  • अब एक नया पेज खुलेगा अब इस नए पेज में अपना  जिला चुने, अंचल चुने।
  • Preceed बटन को क्लिक कर अपना मौज़ा चुने

अब नीचे दिये गए निम्नलिखित विकल्पों में से कोई भी एक चुन सकते हैं:-

  • वर्तमान भाग तथा पृस्ठ संख्या
  • रैयत का नाम
  • प्लॉट संख्या
  • खाता नंबर
  • जमाबंदी संख्या या
  • समस्त पंजी २ को नाम के अनुसार

अंतिम विकल्प (समस्त पंजी २ को नाम के अनुसार) का चयन करने पर मौज़ा के समस्त Jamabandi Panji का विवरण देख सकते हैं।

jamabandi panji

  • अब जो भी विकल्प चुने दिये गए खाने में उसके संख्या की प्रविष्टि करें
  • अब सुरक्षा कोड भरकर सर्च बटन पर क्लिक, उसी पेज पर आपको नीचे की तरफ जमाबंदी की जानकारी कुछ इस तरह से दिखाई दे जाएगी।

jamabandi panji

  • अब नीचे की तरफ  “देखें ” विकल्प का चयन कर आप अपनी भूमि के जमाबंदी की जानकारी देख सकते हैं।
  • चाहें तो प्रिंट भी कर सकते हैं।

jamabandi panji

इसी प्रकार से आप किसी भी जमीन का विवरण देख सकते हैं, अपना खाता, खेसरा, रकवा चेक कर सकते हैं कि ऑनलाइन जमाबंदी में आपका Land Record सही सही दर्ज है कि नहीं और तत्पश्चात बिहार सरकार द्वारा शुरू कि गई परिमार्जन की सुविधा द्वारा खाता, खेसरा, रकवा, जमाबंदी, रैयत के नाम, चौहद्दी में सुधार करवा सकते हैं क्योंकि, जैसा कि आपको ज्ञात हो:-

बिहार में अब राजस्व कर्मचारी द्वारा मेनुअल रूप से जमीन का रसीद कटना बंद हो गया है। अब ऑनलाइन ही जमीन के लगान का भुगतान किया जाता है और Digital रसीद काटा जाता है और यदि आपके जमीन का विवरण ऑनलाइन जमाबंदी में सही-सही दर्ज नहीं है तो आपके जमीन के रसीद में भी गलत विवरण ही प्रिंट होकर आयेगा। इसीलिए बिहार सरकार द्वारा शुरू कि गई यह सुविधा भू-स्वामियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है आशा करते हैं कि इस लेख को पढ़ कर आप इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।

बिहार भूमि खाता खेसरा विवरण देखें  दाखिल खारिज आवेदन
परिमार्जन सम्पूर्ण जानकारी  जमीन के रजिस्ट्री की जानकारी 

निष्कर्ष

Jamabandi Panji 2, बिहार में भूमि संबंधी सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों में से एक है। यह न केवल कानूनी प्रमाण प्रदान करता है, बल्कि विभिन्न सरकारी योजनाओं और बैंक लोन प्राप्त करने में भी सहायक होता है। ऑनलाइन सुविधा ने इसे और अधिक सुलभ बना दिया है, जिससे लोग आसानी से अपनी भूमि संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप बिहार में रहते हैं और अपनी जमीन की जानकारी जानना चाहते हैं, तो यह पोर्टल आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा।