Manav Sampada UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने Manav Sampada Portal की शुरुआत की है जिसे Manav Sampada UP पोर्टल भी कहा जाता है जैसा किसके नाम से ही जाहिर है मानव का अर्थ है, (आदमी ) तथा, सम्पदा ( संपत्ति ) सरकार की संपत्ति उसके कर्मचारी ही हैं। इसी प्रकार सरकार इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी कर्मचारियों की व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम स्थायी पता, वर्तमान पता, पारिवारिक विवरण, योग्यता इत्यादि की जानकारी रखेगी।
तथा उनकी नौकरी संबन्धित सारी गतिविधियों तथा क्रियाकलापों को डिजिटल रूप से रिकॉर्ड करेगी जैसे उनकी कार्यावधि का विवरण, नौकरी पर बहाल होने का विवरण, स्थानतरण, प्रोन्नति, छुट्टी, कार्यकाल के दौरान उनके प्रदर्शन, अवार्ड इत्यादि की जानकारी रखेगी। करमचरियों के लिए भी यह पोर्टल कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान करता है जैसे वे अपना रिकॉर्ड देख इस पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है इत्यादि।
मानव सम्पदा यू. पी. पोर्टल का उद्देश्य
यह पोर्टल वस्तुतः राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों की कार्यक्षमता को बेहतर ढंग से उपयोग मे लाने, कार्यकुशलता को देखते हुए उनकी प्रोन्नति की संभावना को बढ़ाने, उनकी छुट्टी संबंधी आवेदनों को द्रुत गति से पारित करने तथा उनके कार्य को बेहतर ढंग से डिजिटली मैनेज करने के उद्देश्य से बनाया गया है।
राज्य के लगभग 87 विभागों का इस पोर्टल के माध्यम से एकीकरण किया गया है। सभी विभागों के कर्मचारियों को मानव सम्पदा पोर्टल पर रजिस्टर करना तथा अपनी गतिविधियों की जानकारी पोर्टल में ऑनलाइन सौंपना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही साथ कर्मचारी छुट्टी के लिए आवेदन, तथा छुट्टी की स्वीकृति भी इसी पोर्टल के माध्यम से होगी। जिसके लिए उन्हें कोई लिखित आवेदन देने की जरूरत नहीं है। अन्य गतिविधियों में शामिल है जैसे- छुट्टी का रिकॉर्ड, कर्मचारियों के सेवा में बहाल तथा निवृति का रिकॉर्ड, स्थंतरण, आयकर रिटर्न, ट्रेनिंग, सर्विस बुक रिकॉर्ड इत्यादि।
Manav Sampada UP पोर्टल के लाभ
Manav Sampada UP पोर्टल के लाभ सरकार तथा कर्मचारी दोनों के हित में है। सभी कार्यकलापों के डिजिटाइजेशन होने से जहां कर्मचारियों को अपनी छुट्टी के लिए आवेदन, तथा अपनी अन्य गतिविधियों की जानकारी सरकार को डायरेक्ट ऑनलाइन सौपने में आसानी होगी, तथा बाबूशाही खत्म होगी।वहीं सरकार के लिए कर्मचारियों की गतिविधियों को पारदर्शी तरीके से डिजिटल फॉर्म में रखने, उन्हें निर्देश जारी करने, तथा उनके क्रियाकलापों का अवलोकन करने में आसानी होगी।
जिससे सरकार अपने कर्मचारियों की क्षमता अथवा मानव संपदा का उपयोग बेहतर तरीके से कर पाएगी, शासन व्यवस्था अब और अधिक पारदर्शी हो जाएगी, तथा सरकार को भी अपने कर्मचारियों की क्षमता के अनुसार उनकी प्रोन्नति करने में सहायता मिलेगी। अब नौकरी से संबन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी विभाग द्वारा बस एक क्लिक में कर्मचारीओं तक पहुंचेगी उन्हें आदेश के लिए कोई चिट्ठी नहीं निकलनी पड़ेगी जिससे समय तथा श्रम तथा कागज तीनों की बचत होगी।
Manav Sampada UP Portal key points
Manav Sampada UP Portal पर रजिस्ट्रेशन के लिए किन-किन योग्यताओं का होना जरूरी है ?
मानव सम्पदा यू. पी. वैबसाइट की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए निम्नलिखित योग्यताओं का होना जरूरी है।
- उत्तर प्रदेश का नागरिक होना चाहिए
- सरकारी कर्मचारी होना चाहिए
- मानव सम्पदा पोर्टल पर रजिस्टर होना चाहिए ( जिसके पास Login ID और Password हो )
मानव सम्पदा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म कहाँ से download करें?
जो भी सरकारी कर्मचारी Manav Sampada UP Portal पर रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं निम्नलिखित विधि से फॉर्म download कर सकते हैं:
- सर्वप्रथम दिये गए पते ” https://ehrms.upsdc.gov.in/ ” पर क्लिक कर के मानव सम्पदा के ओफिशियल वैबसाइट पर जाएँ
- ऊपर मेनू में आपको Form/Notices का ऑप्शन दिखेगा उसपर क्लिक कर आप अपनी जरूरत का फॉर्म download कर सकते हैं।
Manav Sampada UP Portal पर लॉगिन कैसे करें ?
जो भी उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारी मानव सम्पदा पोर्टल पर आवेदन के लिए Login करना चाहते है वे निम्नलिखित विधि का पालन कर बड़े ही आसानी से Login कर इस पोर्टल का लाभ उठा सकते हैं।
- उत्तर प्रदेश मानव सम्पदा पोर्टल पर आवेदन करने के लिए आपका सरकारी कर्मचारी होना जरूरी है।
- मानव सम्पदा पोर्टल पर किसी भी प्रकार के आवेदन के लिए सबसे पहले पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- तथा यह भी सुनिश्चित करना होगा की आपका विभाग पोर्टल पर रजिस्टर है की नहीं।
- सबसे पहले मानव सम्पदा की आधिकारिक वैबसाइट पर जाना होगा।
- ओफिशियल वैबसाइट पर ऊपर मेनु में आपको eHRMS Login ऑप्शन दिखाई देगा उसपर क्लिक करें।
- अब आपके सामने पॉपअप में एक फॉर्म आयेगा।
- यहाँ अपना विभाग चुनें और ( अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो लॉगिन आईडी और पासवर्ड आपको मिला होगा विभाग की तरफ से वह भरें )।
- अब कैप्चा कोड डाल कर Login बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके मोबाइल पर OTP आयेगा, दिये गए बॉक्स में OTP डालना होगा और वेरिफ़ाई करना होगा।
- अब आप सफलतापूर्वक पोर्टल में लॉगिन कर चुके हैं, अपनी जरूरत के अनुसार सेवा का उपयोग करें।
How to apply for leave application on Manav Sampada UP Portal ? (मानव सम्पदा पोर्टल पर छुट्टी के लिए आवेदन कैसे करें?)
जो भी सरकारी कर्मचारी छुट्टी के लिए आवेदन करना चाहते हैं निम्नलिखित विधि से ehrms.upsdc.gov.in manav sampada portal पर आवेदन कर सकते हैं।
- Leave Application के लिए सबसे पहले आपको ऊपर दी गई विधि से Login करना होगा।
- डैशबोर्ड पर आपको Online Leave का ऑप्शन दिखाई देगा।
- अब Online Leave में Apply Leave बटन पर क्लिक करना होगा।
- फिर ” Add Your Reporting Officer ” पर क्लिक करना होगा।
- अब अपना Reporting Officer चुनना होगा फिर सेव करना होगा।
- अब Leave Type चुने, Leave Date ( कब से कब तक ) चुने।
- छुट्टी का कारण, छुट्टी के दरम्यान आपका पता इत्यादि चुनने के बाद सेव बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपका Leave Application सफलतापूर्वक विभाग के पास जा चुका है।
- आपका Leave Application Accept हुआ या नहीं आपको आपके विभाग से Mobile SMS के द्वारा सूचित किया जाएगा।
Manav Sampada UP Poratal Important Links:
Leave Application Link | Click Here |
Manav Sampada Official Website | Click Here |
![Manav Sampada UP: ehrms.upsdc.gov.in manav sampada portal 2024 3 Screenshot 2024 12 25 152901](https://no1livenews.com/wp-content/uploads/2024/12/Screenshot-2024-12-25-152901.png)
Welcome to No1LiveNews.com! I’m Sandeep Kumar, a BSc Hon. graduate from Bihar University. As a VLE and CSC service provider since 8 years, I specialize in government digital services, focusing on various schemes. My expertise in this field ensures reliable and up-to-date information for my community.
I’m also passionate about smartphone and automobile & love to sharing the latest tech updates.