Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Status Check 2024: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत बिहार सरकार इंटर पास सभी छात्राओं को ₹25000 की राशि प्रदान करती है। इस योजना के लिए आवेदन करने की तारीख 15 अप्रैल 2024 से 31 जुलाई 2024 तक निर्धारित की गई थी। इस बीच, बिहार की इंटर पास जिन छात्राओं ने आवेदन किया था, उनका पैसा आना चालू हो गया है।
यदि आप भी बिहार की छात्रा हैं, इसी वर्ष इंटर पास किया है और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन किया है, तो आपके लिए यह आर्टिकल महत्वपूर्ण हो सकता है। नीचे हम जानेंगे कि कैसे आप खुद से Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Status Check कर सकती हैं। आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
क्या है मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना सन 2018 से बिहार में चल रही है यह योजना मुख्य रूप से उद्देश्य राज्य में लड़कियों की शिक्षा और विकास को प्रोत्साहित करना है। जिसके तहत कन्या के जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई करने तक समय-समय पर सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाति है।
जिसमें कन्या के मैट्रिक पास करने पर ₹10,000 इंटर पास करने पर ₹25,000 तथा ग्रेजुएशन पास करने पर ₹50,000 भी शामिल है जिसके लिए समय-समय पर ऑनलाइन आवेदन लिए जाते हैं।
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Status Check Overviews
विवरण | जानकारी |
लेख का नाम | Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Status Check 2024 |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना |
लेख का प्रकार | सरकारी योजना |
राज्य | बिहार |
उद्देश्य | लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करना आर्थिक सहायता प्रदान करना |
लाभ | स्नातक डिग्री पर ₹50,000 तक की वित्तीय सहायता स्कूल/कॉलेज की यूनिफॉर्म और शैक्षणिक सामग्री के लिए धनराशि |
पात्रता | बिहार राज्य की स्थाई निवासी गरीब परिवारों की लड़कियां (एक परिवार से अधिकतम दो बेटियां) |
आवश्यक दस्तावेज | आधार कार्ड बैंक खाता पासबुक 10वीं और 12वीं की मार्कशीट पासपोर्ट साइज फोटो |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन आवेदन के लिए बिहार ई कल्याण पोर्टल पर जाएं |
समाज पर प्रभाव | विवाह की रोकथाम लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना |
योजना का उद्देश्य
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के निम्नलिखित उद्देश्य हैं:
- शिक्षा को प्रोत्साहन: यह योजना लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करती है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में अपनी पहचान बना सकें।
- आर्थिक सहायता: कन्याओं को स्नातक डिग्री प्राप्त करने पर ₹50,000 तक की वित्तीय सहायता दी जाती है, जो उन्हें जन्म से लेकर स्नातक तक मिलती रहती है।
Eligibility for Kanya Utthan Yojana (कन्या उत्थान योजना के लिए पात्रता)
- आवेदन करने वाली कन्या: बिहार राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- आर्थिक स्थिति: योजना का लाभ मुख्य रूप से गरीब परिवारों की लड़कियों के लिए है, और एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां ही इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
- आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।
Kanya Utthan Yojana Benefit (लाभ)
- वित्तीय सहायता: बालिकाओं को स्कूल/कॉलेज की यूनिफॉर्म और अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदने के लिए भी धनराशि दी जाती है।
- समाज में सुधार: यह योजना बाल विवाह की रोकथाम और लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने में सहायक साबित हो रही है।
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Status Check
इस वर्ष 15 अप्रैल से 31 जुलाई 2024 तक सत्र 2022-2024 में इंटर पास सभी छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के ऑनलाइन आवेदन लिए गए जिसका पैसा आना अब शुरू हो गया है। अगर आपने भी आवेदन किया है तो नीचे बताई गई विधि द्वारा Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Status Check कर सकतीं हैं।
- सबसे पहले मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की आधिकारिक वैबसाइट “medhasoft.bih.nic.in” पर जाएँ
- अब मुख्य पृष्ठ पर “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक+2) प्रोत्साहन योजना” खोजें
- अब इसके ठीक नीचे “Apply For Online 2024” पर जाएँ
- अब एक नया पेज खुलेगा यहाँ ऊपर मेनू में “Reports” पर जाएँ
- नीचे ड्रॉपडाउन में ” Click Here To Application Status” पर जाएँ
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और सर्च बटन पर क्लिक करें
- अब आपको आपका पेमेंट स्टेटस दिखाई दे जाएगा।
Important Link
Official Website | Click Here |
Payment Status Check | Click Here |
Welcome to No1LiveNews.com! I’m Sandeep Kumar, a BSc Hon. graduate from Bihar University. As a VLE and CSC service provider since 8 years, I specialize in government digital services, focusing on various schemes. My expertise in this field ensures reliable and up-to-date information for my community.
I’m also passionate about smartphone and automobile & love to sharing the latest tech updates.