PM Kisan Samman Nidhi Yojana KYC: प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा नहीं आया ? घबराएँ नहीं ! KYC और NPCI लिंक करवाएँ रुका हुआ पैसा वापस पाएँ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

PM Kisan Samman Nidhi Yojana KYC : प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2019 में किया गया था। देश के लगभग 11.8 करोड़ किसानों को इसका सीधा लाभ मिला है और अभी तक 18 किश्तों का भुगतान सरकार के द्वारा किया जा चुका है। इस देशव्यापी योजना की पहली किश्त 24 फरवरी 2019 को किसानों के खाते में गिरि थी। तब से लगातार चार-चार महीने के अंतराल पर  किश्तों का भुगतान होता रहा है। हर किश्त में 2000 रुपए किसानों के खाते में भेजे जाते हैं, पर इन पैसों का बिना रुकावट खाते में आते रहने हे लिए PM Kisan Samman Nidhi Yojana KYC करना बेहद जरूरी है। 

पर हमारे कुछ किसान भाई ऐसे भी भी हैं, जिनका योजना में नाम होते हुए भी सिर्फ दो-चार किश्त मिलने के उपरांत पैसा रुका गया है। आज हम अपने इस लेख में इनके कारणों पर पर चर्चा कि किन कारण से  किसानों का पैसा रुका हुआ है, और किन उपायों को करने पर वे सभी किसान बंधु अपना रुका हुआ पैसा अपने खाते में वापस पा सकते हैं। यदि आप भी उन लोगों में से एक हैं जिनका Kisan Samman Nidhi Yojana का पैसा रुका हुआ है तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकता है अपने पैसे रुकने के कारण तथा उपाय जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana KYC

जैसा कि आपलोग जानते हैं PM Kisan Samman Nidhi Yojana भारत सरकार द्वारा आरंभ की गई एक महत्वपूर्ण  योजना है। जिसका उद्देश्य देशभर में छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। जिससे वे अपनी कृषि संबंधी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरी कर सकें। इस योजना के तहत पात्र किसानों को वर्ष में 6,000 रुपये की सीधी आर्थिक सहायता DBT के माध्यम से प्राप्त होती है। जो कि 2,000 रुपये के तीन installment में भुगतान किए जाते हैं । इस योजना का उद्देश्य किसानों को वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करना और उन्हें उनकी कृषि आवश्यकताओं जैसे खाद बीज इत्यादि को पूरा करने में सहायता प्रदान करना है।

पर हमारे कुछ किसान भाई ऐसे भी हैं जिन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, उनका पैसा रुका हुआ है जिसके प्रमुख दो वजहों में से एक वजह, PM Kisan Samman Nidhi Yojana KYC का पूरा न करना भी है। क्योंकि KYC करवाने के पश्चात सरकार को यह पता लगता है कि किसान अभी जीवित अवस्था में है और किसी मृत व्यक्ति के खाते में पैसा जमा नहीं हो रहा है तो जिन लोगों ने अभी तक KYC नहीं करवाया उनका भी पैसा रुका हुआ है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के पैसे रुकने के कारण 

जैसा की आपको ज्ञात होगा की PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 18वीं किस्त जारी हो चुकी है। और किसानों के खाते में पैसा आ चुका है। पर अभी भी बहुत से हमारे ऐसे किसान हैं जिनके जिनके खाते में पैसा नहीं आ    पाया है और उनका कई इंस्टॉलमेंट अभी भी रुका हुआ है वे बेचारे परेशानी में इधर उधर भटक रहे हैं,  पर उनकी समस्या का कोई उचित समाधान नहीं मिल पा रहा है। तो जाने प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना का पैसा रुकने के मुख्य रूप से दो वजहें हैं। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana का पैसा खाते में न आने के प्रमुख दो वजह:

  1. लाभार्थी का अभी तक PM Kisan Samman Nidhi Yojana KYC नहीं हुआ है।
  2. उनका आधार बैंक खाते के साथ लिंक (NPCI Aadhar Mapping) नहीं है।

या फिर दोनों ही कारण हो सकते हैं, एक तो उनका KYC भी नहीं हुआ होगा और दूसरा आधार बैंक खाता से लिंक भी नहीं होगा । खैर जो भी कारण हो, यहाँ नीचे दी गई विधि से आप PM Kisan Samman Nidhi Yojana KYC भी कर सकते हैं। और अपने बैंक खाते को आधार के साथ लिंक भी करवा सकते है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana KYC कैसे करें ?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana KYC निम्नलिखित तीन तरीके से किया जा सकता हैं:

  1. Aadhaar OTP के द्वारा KYC
  2. चेहरे की पहचान आधारित e-KYC ( PMKISAN GoI App के द्वारा ) 
  3. बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण e-KYC

चेहरे की पहचान आधारित ( PMKISAN GoI App ) के द्वारा PM Kisan Samman Nidhi Yojana KYC कैसे करें ?

मोदी सरकार ने किसानों के KYC करने के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन लॉंच कर दिया है जिसे Google Play store पर PMKISAN GoI के नाम से लिस्टेड किया गया है। इस मोबाइल एप्लिकेशन से भी आप बड़े ही आसानी से अपना तथा अन्य लोगों का KYC कर सकते हैं। आयें जानें इसकी प्रक्रिया।

  1. Google Play store पर जाएँ और GoI App download कर लें।
  2. फिर App को खोले और आधार नंबर डाल कर ओटीपी द्वारा रजिस्ट्रेशन कर लें ओटीपी आपके PM Kisan Samman Nidhi Yojana मे दिये गए मोबाइल नंबर पर ही आएगा।
  3. फिर ई केवाईसी पर क्लिक करें फिर मोबाइल के कैमरा माइक इत्यादि इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल अप्रूवल मांगेगा उसे allow कर दें।
  4. फिर मोबाइल का कैमरा खुल जाएगा चेहरा सामने रखें और पलक झपकाएं थोड़ी ही देर में आपका PM Kisan Samman Nidhi Yojana KYC सक्सेसफुल का मैसेज आ जाएगा।
  5. इस ऐप से आप अपना तथा दूसरे का भी PM Kisan Samman Nidhi Yojana KYC कर सकते हैं।

Aadhaar OTP के द्वारा PM Kisan Samman Nidhi Yojana KYC कैसे करें ?

  • OTP के द्वारा सिर्फ वही KYC कर सकते हैं जिनके आधार में मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है
  • सबसे पहले योजना  की आधिकारिक वैबसाइट  “https://pmkisan.gov.in/” पर जाएँ
  • होम पेज पर “e-KYC” सेलेक्ट करें
  • नए पेज पर आधार नंबर डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके किसान पंजीकरण में दिया हुआ मोबाइल नंबर प्रदर्शित हो जाएगा 
  • अब “Get Mobile OTP” पर क्लिक करें
  • अब मोबाइल OTP डालने का विकल्प खुलेगा

Pm Kisan Samman Nidhi Yojana KYC

  • यहाँ मोबाइल पर मिले OTP को भरें। और “Submit OTP” पर क्लिक करें।
  • अब यहाँ दुबारे आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालने का विकल्प खुलेगा, यहाँ वही मोबाइल नंबर डालें जो आपके आधार में रजिस्टर्ड है और “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी डालें।
  • अब “ekyc done” मैसेज के साथ आपका KYC संपन्न हो जाएगा।

बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण द्वारा PM Kisan Samman Nidhi Yojana KYC कैसे करें

  1. अपने नजदीकी सामान्य सेवा केंद्र (CSC) या राज्य सेवा केंद्र (SSK) पर जाएं।
  2. CSC ऑपरेटर को अपनी KYC पूरी करने की इच्छा बताएं।
  3. अपना आधार कार्ड और पंजीकृत मोबाइल नंबर प्रदान करें।
  4. ऑपरेटर आपकी उंगली या आंखों के स्कैन के माध्यम से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करेगा।

आधार बैंक खाते के साथ लिंक (NPCI Aadhar Mapping) कैसे करें ?

आप अपने आधार को बैंक खाते से लिंक करने के लिए निम्नलिखित कदमों का पालन कर सकते हैं:

  1. अपने निकटतम बैंक शाखा में जाएं।
  2. बैंक के एक अधिकारी से आधार लिंक फॉर्म मांगें।
  3. फॉर्म को सही तरीके से भरें, जैसे कि आपके बैंक खाते और आधार की जानकारी।
  4. फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी भी साथ में लगावें। 
  5. आधार लिंक फॉर्म को बैंक के अधिकारी को सबमिट करें। 
  6. अधिकारी आपके द्वारा भरे गए फॉर्म और दस्तावेजों की जांच करेगा। 
  7. सफलतापूर्वक सत्यापन के बाद, आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक हो जाएगा।

ध्यान दें कि यह सेवा बैंक के अनुसार अलग-अलग हो सकती है, इसलिए सर्विस प्रोवाइडर ( बैंक ) के निर्देशों का पालन करें।

या आप एक नया खाता IPPB (India Post Payment Bank ) या कोई अन्य Payment Bank जैसे Airtel Payment Bank या Fino Payment Bank में खुलवा सकते हैं। साथ ही साथ सर्विस प्रोवाइडर से कहें कि DBT के लिए आधार खाते के साथ लिंक कर दे।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana important Links:-

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Official Website Click Here
PM Kisan Samman Nidhi Yojana KYC Click Here
For GoI Application Click Here

निष्कर्ष

PM किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के लिए KYC प्रक्रिया को समय पर पूरा करना आवश्यक है। यह सुनिश्चित करता है कि किसानों को उनकी वित्तीय सहायता बिना किसी रुकावट के मिले। यदि आपने अभी तक अपनी KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो तुरंत कदम उठाएं ताकि आप अगली किस्त का लाभ उठा सकें।
 

Leave a Comment